फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ट्रक की टक्कर से बस पलटी, 48 घायल

ट्रक की टक्कर से बस पलटी, 48 घायल

Sat, 04 May 2019 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बस पलटी, 48 घायल
ट्रक की टक्कर से मदरसन की बस पलटी, 48 घायल
विज्ञापन

नोएडा। मदरसन कंपनी की महिला कर्मचारियों को शनिवार सुबह ले जा रही चार्टर्ड बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस पलट गई और हादसे में 45 महिला कर्मचारियों समेत 48 लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने चौधरी व कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। बस मालिक ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली फेज टू में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
एसपी सिटी सुधा सिंह के अनुसार, सेक्टर-85 की मदरसन कंपनी से अलीगढ़ निवासी रविशंकर की निजी बस अटैच है। रविशंकर खुद बस चलाता है। शनिवार सुबह रविशंकर दो परिचालकों के साथ दादरी झाल से 45 महिला कर्मचारियों को लेकर सेक्टर-85 आ रहा था। करीब साढ़े पांच बजे सुबह फूलमंडी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दाहिनी तरफ से बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस पलट गई और चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों व पुलिस की मदद से 48 लोगों को बाहर निकालकर चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद 9 गंभीर रूप से घायलों को कैलाश अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 30 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि 9-9 गंभीर लोगों का इलाज कैलाश व चौधरी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

----------
बस के शीशे तोड़कर महिलाओं को निकाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर घायल कर्मचारियों को आनन फानन में निकाला। तुरंत ही एंबुलेंस व अन्य माध्यमों से अस्पताल में ले जाया गया। इसके कुछ देर के बाद कंपनी के अधिकारी कर्मचारी और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। सभी अपने लोगों के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
ये कर्मचारी हुए घायल
आरती, अलका, प्रियंका, रश्मि, जूली, शालू, विनीता, पूनम, सपना, शीतल, प्रियंका, राम दर्शिनी, चंचल, दुर्गेश, जनक श्री, रचना, सरिता, बबली, सुनीता, रूचि, केएम शैलेश, संगीता, आरती, ज्योति, आदेश, रख्ना, अलका, रीना, प्रियंका, नीलम, प्रीति, सीमा, निशा, कलपा, मोनिका, सोनी आरती, प्रेमलता, बीणा, रोशनी, कामिनी, पूजा, मनोरमा, मंजू, पूनम, नैना, योगेश, सीमा।

--------------
ट्रक की टक्कर से बस पलट गई थी। इसमें कंपनी में काम करने वाली 45 महिलाओं समेत 48 लोग घायल हो गए। इनमें अधिकतर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मामले में बस मालिक की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
-सुधा सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed