फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सिपाही को पीटा

सिपाही को पीटा

Sat, 24 Nov 2018 06:51 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
सिपाही को पीटा

विज्ञापन
फायर स्टेशन में तीन पुलिसकर्मियों ने सिपाही को पीटा
झंडा दिवस पर पहुंचे थे अधिकारी, छुट्टी में पक्षपात का लगाया था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-2 स्थित फायर स्टेशन कार्यालय में शुक्रवार को झंडा दिवस पर विभाग के तीन पुलिसकर्मियों ने मिलकर एक सिपाही की पिटाई कर दी। घटना अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के सामने ही हुई। आरोप है कि एक सिपाही ने सीएफओ से एफएसओ पर छुट्टी के मामले में पक्षपात का आरोप लगाया था। कुछ देर बाद ही सिपाही के साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-20 में पुलिस से शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।
झंडा दिवस कार्यक्रम के बाद सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों से कहा कि अगर कोई परेशानी या शिकायत हो तो बताएं। सिपाही राजेश शर्मा ने बताया कि एफएसओ कुलदीप कुमार छुट्टी में पक्षपात करते हैं। चहेते पुलिसकर्मियों को छुट्टी आसानी से दे देते हैं। कुलदीप कुमार भी वहीं मौजूद थे। इसके बाद सीएफओ अरुण सिंह वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद ही फायरमैन मोहित तोमर, मंजीत कुमार और लीडिंग फायरमैन देवेंद्र सिंह ने राजेश शर्मा पर रॉड, जूतों से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा का कहना है कि सीएफओ की रिपोर्ट पर मारपीट में शामिल पुलिस कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed