फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड में होंगे डीएल निलं बित

यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड में होंगे डीएल निलं बित

Fri, 21 Sep 2018 08:36 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड में होंगे डीएल  निलं बित
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

बार-बार तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने पर 940 डीएल होंगे निलंबित
- यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन या उससे अधिक बार गति सीमा का उल्लंघन करने पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 940 वाहन स्वामियों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होंगे। इन सभी वाहनों को एक्सप्रेसवे पर पिछले माह के दौरान तीन या तीन से अधिक बार नियमों का उल्लंघन करते पाया गया है। इनमें गौतमबुद्घ नगर के करीब 325 वाहन शामिल हैं।

एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति से अधिक तेज चलाने वाले वाहनों पर स्वामियों पर कार्रवाई होगी। इनमें से कुछ वाहनों ने 8 से 10 बार तक नियमों का उल्लंघन किया है। एआरटीओ ने बताया कि जिले के सभी वाहन स्वामियों के डीएल निलंबन की कार्रवाई करने के लिए उनकी पहचान कराई जा रही है। वहीं दूसरे जिलों और प्रदेशों में रजिस्टर्ड वाहनों की सूचना वहां के परिवहन विभाग को भेजी जाएगी। जिससे संबंधित वाहन स्वामियों के डीएल की निलंबन की कार्रवाई कराई जा सकें। सभी वाहन स्वामियों को चिह्नित करने में करीब 10 स 12 दिन का समय लग जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed