फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ऑनर क लिंग से जोड़कर होगी जांचच

ऑनर क लिंग से जोड़कर होगी जांचच

Fri, 17 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ऑनर  क लिंग से जोड़कर होगी जांचच

विज्ञापन
रुबेल हत्याकांड: ऑॅनर कीलिंग के नजरिये से शुरू हुई जांच
- मंगलवार रात को नाले में मिला था युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-31 निठारी के पास नाले से मिले युवक की लाश के मामले में पुलिस ने ऑनर किलिंग से जोड़ते हुए जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपित की बहन से भी पूछताछ की जा सकती है। दरअसल, पश्चिम बंगाल निवासी निवासी रुबेल शेख का शव मंगलवार की रात को निठारी के पास नाले में मिला था। रुबेल की हत्या का आरोप उसकी प्रेमिका के भाई पर लगाया गया था।
पुलिस ने ऑनर किलिंग से मामले को जोड़कर जांच शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-20 इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि युवक की मौत डूबने के कारण हुई है। हलकी चोट भी है, तो हो सकता है कि हत्या करने वालों ने पहले उसे शराब पिलाई हो और फिर उसे नाले में फेंका हो। जिससे वह बेसुध हालत में पानी से बाहर नहीं निकल पाया हो। इंस्पेक्टर ने बताया कि रुबेल के परिजनों की शिकायत के आधार पर उस युवती से भी पूछताछ की जाएगी जिससे रुबेल शादी करना चाहता था। चूंकि पिछले कई माह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। इसलिए इसकी जांच ऑनर किलिंग से की जाएगी।
विज्ञापन


भाई का दावा शाम को आरोपी ने दी थी धमकी
पुलिस ने बताया कि निठारी निवासी नाजिम शेख ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 अगस्त की शाम करीब करीब 7 बजे उसके भाई रुबेल को पड़ोस में रहने वाले हारादून धमका रहा था। वह कह रहा था कि उसकी बहन से दूर रहे नहीं तो उसे मार दिया जाएगा। नाजिम जब तक मौके पर पहुंचा तब तक हारादून धमकी देकर जाने लगा। उसने हारादून को आश्वासन दिया था कि वह अपने भाई को समझा देगा। मगर उसी रात रुबेल की हत्या कर दी गई। पीड़ित का आरोप है कि उसका भाई और हारादून की बहन आपस में प्यार करते हैं और दोनों निकाह करना चाहते थे। मगर हारादून व उसके परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। पीड़ित का आरोप है कि इसी कारण उसके भाई की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed