फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   घर में घुसकर मारपीट

घर में घुसकर मारपीट

Sun, 18 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट
घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट, सोने के कुंडल छीनने का आरोप
विज्ञापन


तावडू। गांव गोयला में पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट करने व सोने के कुंडल छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के ब्यान पर छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता रुकसीना गांव गोयला थाना तावडू की रहने वाली है। उसने बताया कि वह अपने पति शैकूल के साथ अपने मायके मिलने के लिए आई हुई थी।

उसके पिता इसराइल के साथ पड़ोसी अतर खां व उसके परिजन रंजिश रखते है। गत 14 जून को शाम 6 बजे वह अपनी भाभी महरम के साथ अतर खां के घर के सामने से जा रही थी। उसी समय ताहिर की पत्नी रबीना उन्हें गालियां देने लगी।
विज्ञापन


विरोध करते हुए वह अपने घर आ गए। पीड़िता का आरोप है कि कुछ देर बाद ताहिर, रबीना, हंसीरा, उमीता, अरशीदा, इरशाद ने उनके घर में घुस मारपीट की। आरोप है कि जब उसके पति शैकूल ने बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि रबीना उसके कानों के कुुंडल छीनकर ले गई। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आरोपियों से उन्हें बचाया। पीड़िता ने बताया कि वह छह महीने की गर्भवती है। आरोपियों ने इसके बावजूद उसके साथ जमकर मारपीट की, जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई।


जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए नूंह के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों पर पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के ब्यान पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed