फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शादी का झांसा देकर दो साल से दुष्कर्म का आरोप

शादी का झांसा देकर दो साल से दुष्कर्म का आरोप

Sun, 24 Mar 2019 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दो साल से दुष्कर्म का आरोप
झांसी के लिए
विज्ञापन

----------
हेडिंग: झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म, पांच पर मामला दर्ज
गर्भपात कराकर शादी से इंकार करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। सेक्टर जू-वन निवासी दलित युवती से शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

झांसी निवासी युवती ग्रेटर नोएडा में काम करती है। उसकी दोस्ती ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गांव निवासी राजेंद्र मावी से थी। आरोप है कि राजेंद्र युवती के साथ झांसी गया और गले में फूलों की माला डालकर शादी होने की बात कहकर साथ ले आया। उसने कुछ दिन बाद कोर्ट मैरिज करने का भरोसा दिया और ग्रेटर नोएडा के कई जगहों पर किराये पर उसे रखा। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। जब आरोपी को पता चला तो उसने शादी का आश्वासन देकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसे पहचाने से इंकार कर भगा दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। उसके बाद दादरी कोतवाली में रिपोर्ट कर ली गई है। पीड़िता ने राजेंद्र के दोस्तों राकेश शर्मा, रवि शर्मा, प्रवीन मावी व मोनू की भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। सीओ दादरी अवनीश कुमार का कहना है कि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है। एससी/एसटी एक्ट लागू होने से जांच ट्रांसफर होकर आएगी तो पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed