फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चोर गिरफ्तार

चोर गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2019 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
चोर गिरफ्तार
बंद मकानों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गार्ड को गलत पता बताकर सेक्टरों में घुसते थे, रेकी करके घटना को देते थे अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बंद पड़े मकानों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तमंचा, पेचकस, प्लास और कुछ अन्य उपकरण बरामद किए गए। आरोपी रेकी करके घटनाओं को अंजाम देते थे।

इंस्पेक्टर राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार रात पुलिस सेक्टर-21 में गश्त कर रही थी। उसी समय गलत इरादे से घूम रहे दो युवकों को देखा गया, तो उनको हिरासत में लिया गया। आरोपियों की पहचान सद्दाम हुसैन निवासी भलस्वा मौजूदा पता दिल्ली और शाहरुख खान निवासी खिचड़ीपुर दिल्ली के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से चार हजार रुपये, दो मोबाइल, एक तमंचा, एक प्लास, एक पेचकस बरामद किया गया। उन्होंने चार दिन पहले सेक्टर-25 में ताला लगा एक मकान में घुसकर चोरी का प्रयास किया था। उसी समय दंपति आ गए, तो उन्होंने उन पर पेचकस से हमला किया। उसके बाद तमंचा से फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। आरोपी केवल नकदी और जेवर ही चोरी करते थे। बाइक पर सवार होकर सेक्टर में किसी भी मकान का फर्जी पता बताकर घुस जाते थे और बंद मकान देखकर उसी में चोरी करते थे। आरोपियों ने 15 से अधिक घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed