फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सहकर्मी के साथ घूमने निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म

सहकर्मी के साथ घूमने निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 19 Sep 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सहकर्मी के साथ घूमने निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म
सहकर्मी के साथ घूमने निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

बल्लभगढ़। अपने सहकर्मी के साथ मंगलवार रात को घूमने निकली एक युवती से आईएमटी के पास चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने युवती के सहकर्मी को भी बंधक बनाए रखा। घटना के बाद करीब तीन घंटे तक पुलिस पीड़िता को सीमा विवाद में उलझाए रही। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो हरकत में आई महिला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। बुधवार सुबह पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। क्राइम ब्रांच सहित फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आयुक्त ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
सेक्टर-7 थाना क्षेत्र के एक अंतर्गत एक सेक्टर में रहने वाली 21 वर्षीय युवती औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करती है। उसके साथ ही कंपनी में काम करने वाला युवक भी उसके घर के पास ही रहता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को खाना खाने के बाद वह टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान उसका सहकर्मी वहां मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा। दोनों बातें करते हुए मोटरसाइकिल पर आईएमटी की तरफ घूमने निकल गए।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि नहर किनारे रास्ते में खड़े चार युवकों ने उनको रोक लिया। बाइक रुकते ही चारों युवकों ने उनसे हाथापाई शुरू कर दी। उसके सहकर्मी को तीन युवकों ने बंधक बना लिया, जबकि एक युवक उसे पास ही झाड़ियों में खींच ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद बाकी तीनों ने भी युवती को हवस का शिकार बनाया। रात करीब 12 बजे आरोपियों ने उन्हें छोड़ा, जिसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में रेवाड़ी में मेधावी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद प्रदेश में मचे बवाल को देखते हुए पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लों खुद मौके पर पहुंचे। उससे पहले क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए। डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों सहित युवती के सहकर्मी को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि अभी तक उसकी कोई भूमिका सामने नहीं आई है। पुलिस को कई अहम सुबूत मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed