फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   : रेप और हत्या के मामले की जांच में झोलाछाप डाक्टर पाया निर्दोश

: रेप और हत्या के मामले की जांच में झोलाछाप डाक्टर पाया निर्दोश

Thu, 19 Apr 2018 07:15 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
: रेप और हत्या के मामले की जांच में झोलाछाप डाक्टर पाया निर्दोश
महिला की हत्या में देवर गिरफ्तार
विज्ञापन

पुन्हाना। करीब डेढ़ माह पहले पुन्हाना खंड के गांव सिंगार में महिला की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया। बिछौर थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके देवर को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। हत्यारोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। वहीं हत्या और दुष्कर्म के आरोप में नामजद किए गए एक झोलाछाप डाक्टर को पुलिस ने अपनी जांच में निर्दोष पाया है।

गांव बिछौर निवासी रुकसीना (30) की करीब डेढ़ माह पहले रात में किसी समय गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के ससुर इसलाम की शिकायत पर आरोपी झोलाछाप डॉक्टर वसीम के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। मृतका का पति शमीम ट्रक ड्राइवर है और अक्सर सफर में रहता है। घटना के दिन भी वह घर से दूर था। आरोप है कि हत्या वाली रात गांव सिंगार निवासी झोलाछाप डाक्टर वसीम उर्फ मुज्जी मृतक रुकसीना को इंजेक्शन लगाने आया था। अगली सुबह वह मृत मिली, जिसके बाद पुलिस ने ससुर की शिकायत पर वसीम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में बिछौर थाना प्रभारी रामचंद्र का कहना है कि मृतका की मां हसीना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नवासी ने बताया कि उसके चाचा नसीम पूर्व में कई बार उसकी मां के साथ मारपीट कर चुके हैं, जिसके बाद शक के आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed