फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा

बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा

Wed, 22 May 2019 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा
खेलने के दौरान बच्ची को लगी चोट, दो पक्षों में झगड़ा
विज्ञापन

3 को आई गंभीर चोटें, 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज
नगीना। थाना क्षेत्र के गांव रूपहेडी में खेलने के दौरान बच्ची को चोट लगने पर दो परिवारों के बीच में जमकर लाठी, डंडे, चाकू चले। झगड़े में पीड़ित पक्ष के 3 लोगों को गंभीर चोटें आई। इनमें से एक को इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि मोहब्बत निवासी रूपहेडी जमालगढ़ ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उनके भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। आरोप है कि यहां खेलने आई दूसरे पक्ष की एक छोटी सी लड़की को चोट लग गई। बच्ची की शिकायत के बाद दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठी, डंडे, चाकू से हमला कर दिया। मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया की झगड़े में उनके परिवार के रिहान को सिर में गहरी चोट लगने की वजह से 12 टांके तथा जाहिद को 7 टांके एवं उसे 8 टांके आए। जांच अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि पीड़ित मोहब्बत की शिकायत पर आरोपित सररी, आदिल, मजलिस, मजीदन, रुकसीना, असगरी, रिहाना, अफसरी सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed