फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चुनावी रंजिश के चलते दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला

चुनावी रंजिश के चलते दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला

Mon, 17 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश के चलते दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला
दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

- नगर पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत चार पर केस दर्ज
- पीड़ित पक्ष ने चुनावी रंजिश की वजह से हमले का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। कोतवाली के बिलासपुर कस्बे में शनिवार शाम दो चचेरे भाइयों पर हमला किया गया। आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर इनमें से एक भाई के गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया गया। हमले में दोनों भाइयों को काफी चोट आई हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर कस्बे के नगर पंचायत अध्यक्ष साबिर कुरैशी के सगे भाई शाहिद समेत साबिर उर्फ नुकिया, भोलू और इमरान पर केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया गया है। शाहिद अभी फरार है।
बिलासपुर कस्बा निवासी महफूज खान ने बताया कि उसका बेटा अरहान शनिवार देर शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कोचिंग सेंटर से अपने चचेरे भाई हूमायूं के साथ पैदल घर लौट रहा था। आरोप है कि कस्बे में स्थित छोटी मस्जिद के पास पहले से घात लगाए खड़े बिलासपुर निवासी साबिर उर्फ नुकिया, भोलू, इमरान और शाहिद ने दोनों को जबरन रोक लिया। आरोपियों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना में दोनों बुरी तरह से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अरहान के गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार मौके पर पहुंच गया और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों से उनका नगर पंचायत के चुनाव को लेकर पिछले साल से रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते ही आरोपियों ने उनके परिवार पर हमला किया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर बिलासपुर के चेयरमैन साबिर कुरैशी के सगे भाई शाहिद, साबिर उर्फ नुकिया,भोलू और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि तीन आरोपी साबिर, भोलू और इमरान को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि चौथे फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed