फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गते की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

गते की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sun, 16 Dec 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
गते की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
गत्ता फैक्टरी में आग से
विज्ञापन

लाखों का सामान जला
- आग में कोई हताहत नहीं, दमकल की नौ गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तुगलकाबाद इलाके में रविवार सुबह गत्ता फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस फैक्टरी में आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि ईएसआई डिस्पेंसरी के पास स्थित लक्ष्मी इंटरप्राइजेज नामक फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच में पाया कि आग लगने के दौरान फैक्टरी में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। फैक्टरी में काफी मात्रा में गत्ता, प्लास्टिक व ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से कुछ देर में ही आग ने भयावह रूप ले लिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed