फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवती के शोर मचाने पर पुलिसकर्मी ने दो बदमाशों को दबोचा

युवती के शोर मचाने पर पुलिसकर्मी ने दो बदमाशों को दबोचा

Sun, 16 Dec 2018 11:35 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
युवती के शोर मचाने पर पुलिसकर्मी ने दो बदमाशों को दबोचा
युवती का मोबाइल झपटकर भाग रहे बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन

नई दिल्ली। हरिनगर इलाके में युवती के शोर मचाने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी ने झपटमारी कर भाग रहे दो बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान उत्तम नगर निवासी सोनू सिंह और अजय गुप्ता के रूप में हुई है।

हरप्रीत कौर(29) परिजनों के साथ हरिनगर ए ब्लाक में रहती है। शनिवार की शाम वह वह पैदल घर से गुरुद्वारा जा रही थी। गांधी पार्क के पास वह फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आ रहे दो बदमाशों ने उसके हाथ से फोन छीन लिया और पतली गली में भागने लगे। हरप्रीत शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागी। इसी दौरान शोर सुनकर गश्त कर रहा हवलदार बनवारी लाल उस गली में पहुंचा। पुलिसकर्मी को सामने देखकर बदमाश घबरा गए और बाइक समेत गिर गए। बनवारी लाल ने लोगों की मदद से दोनों बदमाशों को काबू कर लिया। बदमाशों के पास से हरप्रीत का मोबाइल फोन मिल गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed