{"_id":"5c145356bdec22572249bea0","slug":"15448359658-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच के अफसर बताकर बुजुर्ग को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच के अफसर बताकर बुजुर्ग को लूटा
Updated Sat, 15 Dec 2018 06:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर बुजुर्ग को लूटा
- गोल मार्केट में हुई वारदात, जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर बुुजुर्ग को लूटने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की शिकायत पर मंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रमेश चंदर (68) बी-ब्लॉक, मधु विहार में पत्नी के साथ रहते हैं और गोल मार्केट के आस पास फ्लैटों में डीएमएस का दूध और अखबार बांटने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह सरकारी क्वार्टर ब्लॉक नंबर 18 से 42 तक काम निपटा कर बस पकड़ने जा रहे था, तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आया और उसने कहा कि वह क्राइम ब्रांच का अफसर है। आरोपी ने कहा कि गोल मार्केट में एक महिला का किसी ने बैग झपट लिया है। बैग छीनने वाले ने काले जूते, गले में मफलर लटका रखा था और कंधे पर बैग लटका रखा था। बैग में एक लाख 90 हजार रुपये थे। उस समय बुजुर्ग ने भी काले जूते, गले में मफलर और कंधे पर बैग लटका रखे थे।
क्राइम ब्रांच के फर्जी अफसर ने बुजुर्ग से जेब में रखे 35 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद फर्जी क्राइम ब्रांच के अफसर ने किसी को फोन लगाया और कहा कि ये व्यक्ति आरोपी नहीं है और ये शरीफ बंदा है। जब रमेश चंदर अपने पैसे मांगने लगे तो मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी ने उसे गोल मार्केट में कुछ आगे बुलाया। जब रमेश चंदर आगे पहुंचा तो आरोपी फरार हो गया था। आरोपी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उसकी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर नंबर भी नहीं लिखे हुए थे। शुक्रवार शाम तक आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।