फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लाजपत नगर में अफगानी युवक का शव आठ दिन पड़ा रहा

लाजपत नगर में अफगानी युवक का शव आठ दिन पड़ा रहा

Sat, 15 Dec 2018 06:32 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
लाजपत नगर में अफगानी युवक का शव आठ दिन पड़ा रहा
अफगान युवक का शव कमरे में आठ दिन पड़ा रहा
विज्ञापन

- सड़ी-गली अवस्था में शव मिला, ड्रग्स की ओवरडोज लेने से मौत होने की आशंका
- लाजपत नगर पुलिस कर रही है मामले की जांच, अफगान दूतावास को जानकारी दी
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। लाजपत नगर इलाके में अफगानी युवक का शव मकान में आठ दिन पड़ा रहा। मकान मालिक और पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। कमरे से जब बदबू आने लगी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लाजपत नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और अफगान दूतावास को सूचना दे दी गई है। माना जा रहा है कि ड्रग्स की ओवरडोज लेने से अफगान युवक नसीब सल्तानी (33) की मौत हुई है। पुलिस को कमरे से काफी बीयर की बोतल और आपत्तिजनक सामान मिला है।

दक्षिण-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि नसीब एक वर्ष के वीजा पर दिसंबर के शुरुआत में भारत आया था और जी-ब्लॉक लाजपत नगर-दो में किराये के कमरे में रह रहा था। पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर को सूचना मिली थी कि मकान से बदबू आ रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो नसीब सुल्तानी का शव सड़-गल चुका था और कीड़े पड़ चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। परिजनों के अफगान से आने के बाद ही नसीब के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नसीब के कमरे से काफी मात्रा में बीयर की बोतल मिली हैं। बीयर की एक बोतल खुली हुई थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि शुरुआती जांच में नसीब के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। असल में देखने में आया है कि अफगानिस्तान से पाकिस्तान होकर हेरोइन जैसी ड्रग्स भारत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed