फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नफीस ने 11 माह पहले लूटा था कॉपर से भरा ट्रक

नफीस ने 11 माह पहले लूटा था कॉपर से भरा ट्रक

Sat, 15 Dec 2018 06:11 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
नफीस ने 11 माह पहले लूटा था कॉपर से भरा ट्रक
बागपत और लोनी के ध्यानार्थ
विज्ञापन


नफीस ने फरवरी में लूटा था कॉपर से भरा ट्रक

पुलिस काफी समय से बदमाश की कर रही थी तलाश
बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ के बाद किया गया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश नफीस ने फरवरी में बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी रोड पर कॉपर से भरे ट्रक को लूटा था। वारदात में उसके गिरोह के अन्य साथी भी शामिल थे। पुलिस ने लूटपाट के मामले की जानकारी जुटा ली है।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सादो की झाल के नजदीक फरवरी में कॉपर से भरा ट्रक बदमाशों ने लूट लिया था, जिसमें बदमाश नफीस, इमरान, बिट्टू, शेरू व बबलू शामिल थे। बदमाशों ने ट्रक एनटीपीसी रोड पर ले जाने के बाद छोड़ दिया था। घटना के अगले दिन वे ट्रक के पास जा रहे थे, तभी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। नफीस उस समय फरार हो गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात बदमाश नफीस निवासी नई बस्ती, गोरी पट्टी (लोनी) अपने साथी इमरान के साथ गांव दुजाना रोड पर बाइक से जा रहा था। चेकिंग के लिए पुलिस ने रोका, लेकिन बदमाश नफीस व इमरान ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे नफीस के पैर में गोली लगने पर बाइक गिर गई, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर इमरान फरार हो गया। गोली लगने से नफीस घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने नफीस से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फरवरी में कॉपर से भरे ट्रक को लूटा था। लूटपाट की अन्य वारदात के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।



बादलपुर और बागपत में दर्ज हैं छह मामले
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार का कहना है कि बदमाश बादलपुर क्षेत्र में लूट के इरादे से घूम रहे थे। मुठभेड़ के बाद नफीस को गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में लगी है। नफीस पर बादलपुर और बागपत क्षेत्र में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed