{"_id":"5c0c08f2bdec2241ad18b850","slug":"154429263411-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्ट को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमिस्ट को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिस्ट को गोली मारने
का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने बुधवार को केमिस्ट को गोली मारकर घायल करने के आरोपी तेजपाल को गिरफ्तार किया है। उसने रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर वारदात की थी। इससे पहले भी दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश ने केमिस्ट अमन को गोली मार दी है। मुखर्जी नगर निवासी अमन घर जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली उसके कंधे पर लगी। पुलिस ने अमन को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका तेजपाल से विवाद चल रहा है। पुलिस ने मुखर्जी नगर निवासी तेजपाल की तलाश की, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने शक के आधार पर उस पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। इसी बीच, पुलिस को तेजपाल के इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।