{"_id":"5c0c08eabdec2241822eef18","slug":"15442926269-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद मिनटों में उड़ा ले गए बदमाश लग्जरी ईको स्पोर्ट्स कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंद मिनटों में उड़ा ले गए बदमाश लग्जरी ईको स्पोर्ट्स कार
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ ही मिनट में उड़ाई
लग्जरी स्पोर्ट्स कार
नई दिल्ली। कालकाजी इलाके में बदमाश कुछ ही मिनट में एक लग्जरी ईको स्पोर्ट्स कार उड़ा ले गए। बदमाश दूसरी लग्जरी कार में सवार होकर आए थे। बदमाशों ने वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने की कोशिश की, लेकिन वारदात कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक, विक्की कुमार परिवार के साथ डीडीए फ्लैट्स कालकाजी में रहता है। बृहस्पतिवार रात विक्की ने अपनी ईको स्पोर्ट्स कार घर के नजदीक एक दुकान के बाहर खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह कार गायब मिली। इधर पुलिस ने छानबीन की तो घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा कि देर रात को चोर पहुंचे और कुछ ही मिनट में विक्की की कार लेकर चलते बने।