फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गैंगस्टर कपिल सांगवान गैंग के तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गैंगस्टर कपिल सांगवान गैंग के तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sat, 08 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर कपिल सांगवान गैंग के तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़, रोहतक और झज्जर के लिए भी
विज्ञापन


कपिल सांगवान गिरोह के तीन
बदमाश मुठभेड़ के बाद धरे
- विरोधी गैंग के बदमाश की हत्या करने आए थे नजफगढ़
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नजफगढ़ थाना पुलिस ने कपिल सांगवान गिरोह के तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। वे विरोधी गैंग के बदमाश की हत्या करने के लिए आए थे। इनके पास से एक तुर्की निर्मित पिस्टल समेत तीन पिस्टल और 41 कारतूस मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, नजफगढ में वर्चस्व को लेकर कपिल सांगवान और मंजीत महाल गिरोहों के बीच दुश्मनी है। गैंगवार में अब तक कई बदमाशों की हत्या हो चुकी है।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नकुल सांगवान, झज्जर निवासी रोहित और रोहतक के पटेल नगर निवासी तरुण हैं। रविवार रात नजफगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर नवीन सहरावत और हवलदार सुरेंद्र गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश रोशन की हत्या का आरोपी विकास उर्फ पीके गिरोह के अन्य बदमाशों के साथ गैंगस्टर कपिल सांगवान के घर में मौजूद हैं। थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कपिल सांगवान के घर की घेराबंदी कर बदमाशों को समर्पण के लिए कहा। इसी बीच तीन बदमाश घर के निकलकर भागने की कोशिश करने लगे। इसमें से दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर तीन गोलिायं चलाईं। गनीमत रही कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हवा में तीन फायर कर बदमाशों की घेराबंदी की और उन्हें समर्पण के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मकान की तलाशी में वहां विकास उर्फ पीके नहीं मिला। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह मंजीत महाल गैंग के बदमाशों की हत्या करने की नीयत से आए थे। उन्होंने बताया कि अदालत में पेशी के दौरान वे कपिल सांगवान को सुरक्षा भी देते हैं, क्योंकि विरोधी मंजीत महाल गैंग के बदमाश उसकी हत्या की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed