फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   केशवपुरम में निजी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ लूट

केशवपुरम में निजी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ लूट

Wed, 05 Dec 2018 11:19 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
केशवपुरम में निजी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ लूट
करनाल के ध्यानार्थ
विज्ञापन


करनाल से आए क्षेत्रीय प्रबंधक को पिस्टल दिखाकर लूटा

बैग में 5 हजार कैश, एटीएम-क्रेडिट कार्ड के अलावा दस्तावेज थे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में बुधवार शाम को बाइक सवार चार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर करनाल से आए निजी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक को लूट लिया। बदमाशों ने उनसे दो बैग लूटे और मौके से फरार हो गए। बैग में 5 हजार कैश, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, करनाल (हरियाणा) निवासी संजय गुलाटी करनाल में एक निजी कंपनी में रीजनल मैनेजर हैं। बुधवार को वह कंपनी की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली आए थे। संजय ने बताया कि सुबह वह सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद अपने दोस्त के साथ बाइक से प्रताप नगर और आनंद विहार चले गए। कन्हैया नगर में दोनों ने खाना खाया। शाम को दोनों बाइक से रोहिणी की ओर जाने लगे। इस बीच वजीरपुर डिपो के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर संजय से उनके पास मौजूद दोनों बैग लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed