फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नकली नोट छापने व सप्लाई करने वाला बाउंसर गिरफ्तार

नकली नोट छापने व सप्लाई करने वाला बाउंसर गिरफ्तार

Wed, 05 Dec 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
नकली नोट छापने व सप्लाई करने वाला बाउंसर गिरफ्तार
नकली नोट छापकर सप्लाई करता था बाउंसर
विज्ञापन

- आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये के नकली नोट बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुलिस ने नकली नोट छापने व उन्हें बाजारों में सप्लाई करने वाले बाउंसर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब दो लाख के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान गोयला डेयरी निवासी आरोपी सिद्घार्थ(23) के रूप में हुई। वह 500 रुपये के पांच असली नोट के बदले 500 के 20 नकली नोट देता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी कब से नकली नोट छाप रहा था।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार एएसआई जोगिन्द्र सिंह को चार दिसंबर को सूचना मिली कि सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू नकली नोट छापने व सप्लाई करने में लगा हुआ है। एसीपी संदीप लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर संतोष चौहान की विशेष टीम ने श्मशान घाट, सेक्टर-18, गोल्फ लिंक चौक, द्वारका से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से बढ़िया क्वालिटी का स्कैनर, प्रिंटर मिला है, जिस पर वह बॉन्ड पेपर लगाकर नोटों की प्रिंट लेता था। लेकिन हाथ में लेने पर कागज की मोटाई और उभरा हुआ प्रिंट न होने की वजह से नकली नोट होने का पता चल जाता है। सिद्धार्थ ने बताया कि वह पंजाबी बाग में स्थित एक क्लब में बतौर बाउंसर नौकरी करता था। इसके परिवार का डेयरी का व्यवसाय था। करीब दो वर्ष पहले डेयरी के व्यवसाय में बड़ा घाटा हो गया और उसे बंद करना पड़ा। कुछ समय वह खाली बैठा रहा। इस दौरान वह प्रदीप के संपर्क में आया। प्रदीप के कहने पर वह छह महीने तक नकली नोट सप्लाई करता रहा। इसके बाद इसने खुद ही नकली नोट छापना शुरू किया।
विज्ञापन


साप्ताहिक बाजार व खरीदारी में खपाता था नकली नोट
आरोपी नकली नोट को साप्ताहिक बाजार, रेहड़ी पटरी वेंडर और खरीददारी करने में खपाता था। कई बार ये खरीदे गए सामान को लौटा देता था तो उसे बाद में असली नोट मिलता था। आरोपी के पास से दो लाख तीन हजार व 100 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। इनमें से दो हजार के86, 500 के 60 और 100 के 11 नकली नोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed