फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   टायर और बैटरी केबाद अब ईसीएम चोरों का आतंक

टायर और बैटरी केबाद अब ईसीएम चोरों का आतंक

Wed, 05 Dec 2018 11:19 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
टायर और बैटरी केबाद अब ईसीएम चोरों का आतंक
टायर और बैटरी चोरी के बाद चोरों
विज्ञापन

के निशाने पर कारों के ईसीएम
- लाजपत नगर में एक ही रात में कई कारों के ईसीएम चोरी
- लाजपत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में कारों के चारों टायर व दक्षिण दिल्ली के साकेत में बैटरी चोरी की वारदात के बाद चोरों के निशाने पर वाहनों के ईसीएम हैं। दक्षिण-पूर्व जिले के लाजपत नगर में चोर कई कारों के ईसीएम (इंजन कंट्रोल मॉड्यूल) एक साथ चुराकर ले गए। लाजपत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि एक दिन बाद भी ईसीएम चोरों का कुछ पता नहीं लगा है। ईसीएम कार का दिल होता है और ईसीएम से ही पूरी कार कंट्रोल होती है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को इंदिरा गांधी कैंप, लाजपत नगर में रहने वाले कैलाश ने शिकायत दी कि उसने अपनी ईको कार एमसीडी स्कूल के पास मंगलवार रात खड़ी की थी। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे उसने कार को देखा तो कार का ईसीएम कोई चुराकर ले गया था। आसपास खड़ी कई गाड़ियों के भी ईसीएम गायब थे। पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र की ईको कार का ईसीएम भी चोरी मिला। पड़ोस में रहने वाले अजीत सिंह व ओंकार शर्मा की कारों के ईसीएम भी चोरी मिले। सभी कारों से ईसीएम एक ही तरीके से तोड़ा गया है। कारों के गेट लॉक को तोड़कर ईसीएम को चोरी किया गया है।
विज्ञापन

जिन गाड़ियों के ईसीएम चुराए गए हैं, उनमें ज्यादातर कार ईको हैं। कैंप में रहने वाले ज्यादातर लोगों ने ईको कार ले रखी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले राजौरी गार्डन में एक साथ कई कारों के चारों टायर एक साथ चुरा लिए गए थे। टायर की जगह ईंट लगा दी गई थीं। इसके बाद साकेत के लाडो सराय में 30 से 35 कारों की बैटरी एक साथ चुरा ली गईं। तीनों ही घटनाओं में चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed