{"_id":"5bff42d9bdec224143674063","slug":"15434554937-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी दोषियों को सजा मिलने तक जारी रहेगी सिखों के हक की लड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभी दोषियों को सजा मिलने तक जारी रहेगी सिखों के हक की लड़ाई
Updated Thu, 29 Nov 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख दंगा
सभी दोषियों को सजा
तक जारी रहेगी लड़ाई
पीड़ित परिवारों ने कांग्रेस को बताया दंगे का जिम्मेदार
नई दिल्ली। त्रिलोकपुरी सिख दंगा मामले में हाइकोर्ट के फैसले का सिख समुदाय ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि सभी दोषियों को सजा मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि दंगे के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार और दिल्ली पुलिस जिम्मेदार रही।
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके के मुताबिक, फैसला ऐतिहासिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के इशारे पर हुए सिख दंगे में सैकड़ों लोगों की मौत हुई। उनके घर और संपत्ति को भी आग के हवाले कर दिया गया। उनका आरोप है कि इस मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर सहित अन्य कांग्रेसी नेता जिम्मेवार हैं। उनकी भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कमेटी के परमजीत सिंह राणा ने कहा कि काफी इंतजार के बाद सिखों के हक में फैसला आया है। इस मामले में सिखों को न्याय का इंतजार है। सभी दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस नेताओं को भी उनकी गलतियों की सजा मिलने पर ही सिखों को न्याय मिलेगा। कानूनी सलाहकार जसविंदर सिंह जॉली ने इस दंगे के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी दोषियों को सजा मिलने तक हक की लड़ाई जारी रहेगी।