{"_id":"5bff42d5bdec2241a26d9728","slug":"15434554895-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के साथ गैंग करता था स्नेचिंग, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़कियों के साथ गैंग करता था स्नेचिंग, तीन गिरफ्तार
Updated Thu, 29 Nov 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कियों से झपटमारी करता था गैंग, तीन गिरफ्तार
- अखबार पढ़कर होता था वारदात के लिए इलाके का चुनाव
े
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिले के स्पेशल स्टॉफ पुलिस ने झपटमारों के एक ऐसे गैंग को दबोचा है जो सिर्फ लड़कियों को ही निशाना बनाता था। अखबार पढ़कर अगले दिन कहां झपटमारी मारी करना है, उसे तय किया जाता था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गैंग सरगना राकेश (20), शिवम (21) और अजय (19) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी झपटमारी का शतक लगा चुके हैं। 200 सीसी की बिल्कुल नई स्पोर्ट्स अपाचे बाइक को वारदात में इस्तेमाल किया जाता था। झपटे गए माल का गर्लफ्रेंड को घुमाने और उनके लिए महंगे गिफ्ट देने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 महंगे मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है।
बाहरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर ने बताया कि स्पेशल स्टॉफ के इंस्पेक्टर सुखबीर मलिक को सूचना मिली थी कि कुख्यात झपटमारों का गैंग बलबीर विहार, अमन विहार के पास आने वाला है। सूचना के बाद शाम करीब 5.40 बजे तीन आरोपियों को लाल रंग की अपाचे बाइक पर दबोचा गया। छानबीन के दौरान आरोपियों के पास से 20 झपटे हुए मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह मोबाइलों को ठिकाने लगाने आए थे। राकेश गैंग लीडर है। कहां पर वारदातों को अंजाम देना है, यह वही तय करता था। इनकी गिरफ्तारी से फिलहाल झपटमारी के 20 वारदात सुलझे हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह 100 से अधिक वारदातों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।