{"_id":"5bff3f2dbdec22414c643a86","slug":"154345455414-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में चकमा देकर भागे बदमाश स्कूटी संग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में चकमा देकर भागे बदमाश स्कूटी संग गिरफ्तार
Updated Thu, 29 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ के लिए उपयोगी
फोटो
मुठभेड़ में चकमा देकर भागे तीन बदमाश गिरफ्तार
गिरोह में हैं नौ बदमाश, तीन दिन पहले मुठभेड़ में दो धरे थे, चार की तलाश जारी
नोएडा प्राधिकरण का सफाई कर्मचारी है एक बदमाश, स्कूटी बरामद, मेरठ में बेचते थे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले मुठभेड़ में चकमा देकर भागे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी गाजियाबाद, अरुण निवासी सलेमपुर, ग्रेटर नोएडा व विकास निवासी नाई नंगला, बुलंदशहर के रूप में हुई है। इनके पास से स्कूटी भी बरामद की गई है। विकास नोएडा प्राधिकरण में सफाई कर्मचारी है। गिरोह में कुल नौ बदमाश हैं। दो को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दबोच लिया था। फिलहाल, चार बदमाश फरार हैं।
प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि रिहान कट तिराहे से तीनों को धरा है। पूछताछ में पता चला है कि तीन दिन पहले मुठभेड़ में गोली लगने से घायल 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश विपिन व नितिन के साथ मिलकर तीनों लूट को अंजाम देते थे। मुठभेड़ में तीनों बदमाश स्कूटी से भाग निकले थे। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बदमाशों ने एक महीने पहले दादरी से 70 हजार व बिसरख से स्कूटी लूटी थी। लूट की स्कूटी से ही वारदात करते थे। पूछताछ में पता चला है कि लूट के वाहन मेरठ में बेचते थे।