{"_id":"5bff3f29bdec2241a43f8a03","slug":"154345455018-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में चरस देने जा रहीं मां-बेटी संग तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में चरस देने जा रहीं मां-बेटी संग तीन गिरफ्तार
Updated Thu, 29 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के लिए उपयोगी
फोटो
पिता को जेल में चरस देने जा रही बेटी बुआ संग गिरफ्तार
जमालपुर दोहरे हत्याकांड का आरोपी है नरेश बावरिया, एक साथी भी धरा, 4.5 किलो चरस व बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जेल में बंद जमालपुर दोहरे हत्याकांड के आरोपी नरेश बावरिया को चरस पहुंचाने जा रही बेटी को पुलिस ने बुआ और एक अन्य के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 4.5 किलो चरस और बाइक बरामद किया है। अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
ईकोटेक थाना प्रभारी फरमूद अली ने बताया कि मंगलवार को बंदी नरेश की बहन सुनीता और नरेश की ेेबेटी कृष्णा बल्लभगढ़ से लुक्सर कारागार में मिलने आईं थीं। इस दौरान आरोपी ने उन्हें सामान लाने की पर्ची लिखकर दी। इसके अलावा मौखिक रूप से भी चरस लाने को कहा। उसका कहना था कि वह बंदियों को चरस बेचकर रुपये कमा सकता है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे जेल के पीछे ग्राम पुवारी रोड से बाइक पर जा रही सुनीता, कृष्णा कुमारी और परिचित सुंदर सिंह निवासी फरीदाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव में 13 अक्तूबर को बुजुर्ग दंपति आजाद उर्फ कालूराम व वेदवती की डकैती के दौरान हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 24 को बावरिया गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इसमें नरेश भी शामिल था।
विज्ञापन
बंदी के जूतों से मोबाइल मिला
फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि जिला कारागार में चेकिंग के दौरान असगरपुर निवासी बंदी तरुण के जूतों में छिपाकर रखा गया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। बताया गया है कि एक दिन पहले ही तरुण पेशी पर गया था। मोबाइल वहीं से छिपाकर लाया है। सवाल यह उठता है कि पेशी पर पुलिस की मौजूदगी में वह किसी से मिलने व मोबाइल जेल तक ले जाने में कैसे सफल हो गया। वहीं, जेल में जैमर लगे हैं, तो मोबाइल क्यों ले जाया गया।