{"_id":"5bff3f25bdec224163422031","slug":"154345454610-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद के चलते के तीन दिन बाद दर्ज हुआ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा विवाद के चलते के तीन दिन बाद दर्ज हुआ केस
Updated Thu, 29 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
सीमा विवाद में तीन दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज
दनकौर। अस्तौली गांव के नजदीक रविवार को सिकंदराबाद निवासी सुपरवाइजर को गोली मारकर मोबाइल-पर्स लूटने के मामले में पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है। सिकंद्राबाद के बड़ौदा गांव निवासी गजराज ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में सुपरवाइजर हैं। रविवार शाम वह बाइक से जा रहे थे। अस्तौली गांव के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट के उद्देश्य से उनकी कनपटी में गोली मार दी थी। बुरी तरह घायल होने के बावजूद गजराज गांव चले गए थे जहां दनकौर और सिकंद्राबाद पुलिस ने घटनास्थल एक दूसरे का बताते हुए पीड़ित का मुकदमा दर्ज नहीं किया था। मामला पुलिस के आलाधिकारी तक पहुंचा तो दनकौर पुलिस ने गजराज के साले रबूपुरा निवासी योगेश राणा की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, गजराज की हालत अभी भी चिंताजनक है। ब्यूरो