{"_id":"5bff3f10bdec22419b5de11c","slug":"154345452512-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो प्राधिकरण में बिल्डर सेल के कर्मचारियों ने डॉक्टर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रेनो प्राधिकरण में बिल्डर सेल के कर्मचारियों ने डॉक्टर को पीटा
Updated Thu, 29 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: प्राधिकरण में बिल्डर सेल के कर्मचारियों ने डॉक्टर को पीटा
फ्लैट का ट्रांसफर मेमोरंडम लेने पहुंचा था डॉक्टर
एनओसी जमा करने को शुरू लेकर हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तीन कर्मचारियों ने बुधवार को ट्रांसफर मेमोरंडम लेने पहुंचे डॉक्टर से कहासुनी के बाद उसकी पिटाई कर दी। मामले में डॉक्टर ने एसीईओ को लिखित शिकायत दी है। हालांकि, एसीईओ ने मारपीट की घटना से इंकार करते कहा कि सिर्फ अभद्रता की बात सामने आई है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई होगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्रेटर नोएडा के एक प्रतिष्ठित अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ बिल्डर सेल में फ्लैट का ट्रांसफर मेमोरंडम लेने आए थे। वे पहले भी एक-दो बार और आ चुके थे। प्राधिकरण के कर्मचारी ने बैंक एनओसी की मांग की। डॉक्टर ने बताया कि वह बैंक एनओसी पहले ही जमा कर चुका है, लेकिन कर्मचारी एनओसी न होने की बात कहता रहा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो मारपीट तक पहुंच गई। बिल्डर सेल के दो और कर्मचारी भी आ गए। तीनों ने मिलकर डॉक्टर की पिटाई कर दी जिससे उसकी नाक से खून निकल गया। डॉक्टर के हाथ की त्वचा भी छिल गई। डॉक्टर ने इसकी शिकायत एसीईओ केके गुप्ता से की। उन्होंने बिल्डर सेल के सीनियर मैनेजर विवेक गोयल को जांच सौंपी है। डॉक्टर ने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की है। वहीं, इस मामले में डॉक्टर व आरोपी कर्मचारियों केे बीच सुलह के लिए एक विधायक ने भी हस्तक्षेप किया।