फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   विदेशी छात्रा की सहेली के आरोपी पिता ने थाने में किया सरेंडर

विदेशी छात्रा की सहेली के आरोपी पिता ने थाने में किया सरेंडर

Wed, 28 Nov 2018 07:05 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:05 AM IST
विज्ञापन
विदेशी छात्रा की सहेली के आरोपी पिता ने थाने में किया सरेंडर
फ्रांस की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी का समर्पण, जेल भेजा
विज्ञापन


स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दिल्ली आने पर हुई थी वारदात
पीड़िता ने दोस्त के पिता पर लगाया था आरोप, लौट चुकी है वतन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दोस्त के घर ठहरी फ्रांस की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी व्यवसायी (58) ने नेबसराय थाना में सरेंडर कर दिया। वह काफी दिनों से फरार था और दिल्ली व एनसीआर में छिपकर रह रहा था। पीड़ित विदेशी लड़की घटना के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराकर अपने देश लौट चुकी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत फ्रांस से 16 वर्षीय युवती अक्तूबर में दिल्ली आई थी। उसका दक्षिण दिल्ली के नामी स्कूल में प्रोग्राम था। पीड़िता दिल्ली आने पर अपने एक मित्र (युवती) के घर ठहरी हुई थी। दोनों की दोस्ती भी कुछ दिन पहले स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत फ्रांस में हुई थी। आरोप है कि घर में रुकने के दौरान मित्र के पिता ने उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर 23 अक्तूबर को नेबसराय थाना पुलिस ने पोक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। सीआरपीसी 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद विदेशी युवती अपने देश लौट गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गत रविवार को नेबसराय थाने में सरेंडर कर दिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed