{"_id":"5bfc885fbdec22414474338a","slug":"15432766851-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पत्नी के चरित्र पर था शक, गला घोंटकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पत्नी के चरित्र पर था शक, गला घोंटकर की हत्या
Updated Tue, 27 Nov 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा हरिदास नगर इलाके में युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। शक होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने अपराध कबूल कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। आरोपी की पहचान अमन (32) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, 23 नवंबर की दोपहर को पुलिस ने सूचना पर गीतांजलि एंक्लेव के एक मकान से अचेत पड़ी महिला सीमा (30) को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया था। अगले दिन इलाज के दौरान सीमा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतका के पिता झाड़ौदाकलां निवासी अवधेश ने पुलिस को बताया कि 9 साल पहले सीमा ने पड़ोस में रहने वाले अमन से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से गीतांजलि एंक्लेव में रह रही थी। पिता का आरोप था कि अमन का किसी अन्य महिला से संबंध था। इसे लेकर दंपती में अक्सर झगड़ा होता था। इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सीमा की गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शक के आधार पर 25 नवंबर को अमन को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। अमन ने खुलासा किया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से संबंध हैं। कुछ दिन पहले उसने सीमा के मोबाइल पर एक युवक का फोटो देखा था। वह सीमा से तलाक लेना चाहता था, लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो पाया। 23 नवंबर की रात इसी बात को लेकर हुए झगड़े में उसने सीमा की चुन्नी से गला घोंटकर फरार हो गया।