फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए मारी गई थी गोली

थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए मारी गई थी गोली

Mon, 26 Nov 2018 04:35 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए मारी गई थी गोली
बदला लेने के लिए मारी थी दूल्हे को गोली
विज्ञापन

अंबेडकर नगर में हुई वारदात की गुत्थी सुलझी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र में दूल्हे को गोली थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए मारी गई थी। पुलिस ने गुत्थी को सुलझाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके तीन साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
दक्षिण जिला डीसीपी विजय सिंह ने बताया कि अंबेडकर नगर के मदनगीर में 19 नवंबर को दूल्हे बादल को गोली मार दी गई थी। कंधे में गोली लगने के बावजूद बादल ने अस्पताल से मंडप जाकर दुल्हन के साथ फेरे लिए थे। बादल के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है। अंबेडकर नगर थानाध्यक्ष ओपी ठाकुर को दो प्रत्यक्षदर्शी अंकित नायर व संजय टुंडल मिले। उन्होंने बताया कि हरिजन कैंप, खानपुर निवासी अनिल उर्फ गंजा और जेजे कॉलोनी, खानपुर निवासी अक्षय स्पेलेंडर बाइक से गलत दिशा से बारात के दौरान नाला रोड, मदनगीर में आए थे। तभी उनकी स्कूटी आरोपियों की बाइक से टकरा गई थी। अनिल और अक्षय ने दोनों की पिटाई कर दी थी। अनिल ने दोनों पर पिस्टल तान दी। अंकित व संजय भागने लगे, तभी उनकी स्कूटी बंद हो गई। दोनों ने मुड़कर देखा तो अनिल दूल्हे को गोली मार रहा था। इसके बाद अनिल व अक्षय फरार हो गए। जाम के कारण आरोपियों ने बाइक मौके पर छोड़ दी थी। पुलिस ने इसे लावारिस हालत में बरामद कर लिया था। दोनों गवाहों ने आरोपियों की पहचान कर ली थी। बादल ने पूछताछ में बताया था कि दशहरे वाले दिन उसने संगम विहार, जेजे कॉलोनी, खानपुर निवासी फैजल उर्फ चंदू से झगड़ा होने के बाद उसको थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद से चंदू उसकी हत्या की फिराक में घूम रहा था।
विज्ञापन


चंदू ने कबूल की साजिश की बात
पुलिस ने फैजल उर्फ चंदू को हिरासत में लिया तो उसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि दशहरे वाले दिन बादल ने उसे थप्पड़ मार दिया था। बदला लेने के लिए उसने बादल की हत्या की साजिश रची। उसने अपने दोस्त अक्षय व दीपक उर्फ आरडीएक्स, उनके दोस्त अनिल उर्फ गंजा के साथ हत्या की साजिश रची। चारों ने छिपने के लिए नेबसराय में एक कमरा किराए पर लिया। अनिल व अक्षय चढ़त के दौरान बादल को गोली मारने गए थे। फैजल की निशानदेही पर एक ड्रेगर, दो मोबाइल व पिस्टल बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed