{"_id":"5bf74dbbbdec22418e1ad41b","slug":"154293399418-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के बीच मिला गार्ड का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे लाइन के बीच मिला गार्ड का शव
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइन के बीच मिला गार्ड का शव
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से हावड़ा को जाने वाले रेलमार्ग पर बुधवार शाम को रेलवे लाइन के बीच एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी होगी। मूल रूप से कासगंज निवासी नेत्रपाल सिंह (42 वर्ष) पुत्र रामपाल सिंह ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह दादरी की दौलतराम कालोनी में किराए के मकान में रहता था। बुधवार शाम अपनी ड्यूटी के लिए निकाला और रेलवे लाइन की पटरियों के बीच वह गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि नेत्रपाल शराब का आदी था और आशंका जताई जा रही है कि उस दौरान भी उसने शराब पी रखी थी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। उसकी जेब से मिले मोबाइल से शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी। सूचना पाकर नेत्रपाल का बेटा ललित और गोपाल चंद आ गए। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी नीरज गुप्ता ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। ब्यूरो