{"_id":"5bf74db7bdec22414b47bf1b","slug":"154293399018-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद लिफ्ट देकर लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद लिफ्ट देकर लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के लिए उपयोगी
फोटो
यात्रियों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
मुठभेड़ में घायल सरगना और अन्य बदमाश ने कबूली वारदात, पूछताछ के बाद एक और साथी गिरफ्तार
सुरक्षाकर्मी से लूटी गई राइफल, दोनाली बंदूक, कार बरामद, दो बदमाशों की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात मुठभेड़ में घायल बदमाश जावेद व मनीष से पूछताछ के बाद पुलिस ने सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो साथी फरार हैं। दोनों की पहचान पहचान पुनीत निवासी दलेलगढ़ एवं पुष्पेंद्र निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी यात्रियों को कार में लिफ्ट देकर जेब व एटीएम से रुपये निकलवाकर लूटते थे। आरोपियों के कब्जे से नोएडा सेक्टर-39 से 15 अक्तूबर को सुरक्षाकर्मी को अगवा कर लूटी गई राइफल के अलावा दोनाली बंदूक व स्कूटी, आई-20 कार, कासना कोतवाली क्षेत्र व अन्य वारदात से लूटी 12,100 नकदी बरामद की गई है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। मोहित और मनीष दोनों सगे भाई हैं।
एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि बुधवार रात पुलिस परी चौक के पास चेकिंग कर रही थी। दो संदिग्ध स्कूटी पर अवैध हथियार लहराते दिखाई पड़े। कासना प्रभारी रामफल सिंह टीम के साथ बदमाशों का पीछा करने लगे। चूहड़पुर अंडरपास के पास घेराबंदी की गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सरगना जावेद उर्फ जाबर निवासी बिलासपुर, थाना दनकौर के पैर में गोली लगी। साथी मनीष, दलेलगढ़ को एक घंटे बाद होंडा चौक के पास से दोनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में गिरोह के अन्य बदमाश मोहित, पुनीत, एवं पुष्पेंद्र के बारे में बताया। जिसके बाद मोहित को भी दबोच लिया गया। बाकी दोनों की तलाश जारी है।
दहेज में मिली कार से करते थे लूटपाट
प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि आरोपियों से बरामद आई-20 कार मनीष को दहेज में मिली थी। आई-20 व एक वैगनआर कार में लिफ्ट देकर बदमाश यात्रियों से लूटपाट करते थे। पुलिस वैगनआर कार व फरार आरोपी पुष्पेंद्र व पुनीत की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।