{"_id":"5bef3984bdec2269637c2d46","slug":"15424045356-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरपुर गोलचक्कर से पांच चोरी के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैरपुर गोलचक्कर से पांच चोरी के आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरपुर गोलचक्कर से चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। खैरपुर गोलचक्कर के पास बिसरख पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम चेकिंग के दौरान पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सुनील निवासी बुलंदशहर, अनुज, मिंटू, आकाश और बंटी निवासी गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पांचों चोरी के एक दर्जन मामलों में जेल भी काट चुके हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी, जिससे पुलिस पकड़ न सके। आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी की जा रही है। ब्यूरो