फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस पर पथराव

वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस पर पथराव

Sat, 17 Nov 2018 03:04 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस पर पथराव
पुलिस पर पथराव कर हिरासत से दो को छुड़ाया
विज्ञापन

- पुलिस ने घर पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा था, परिजनों ने पथराव कर छुड़ाया
- 12 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, दो हिरासत में

अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। दहेज उत्पीड़न के मामले में कोर्ट से जारी वारंट पर पुलिस ने दबिश देकर दो अभियुक्तों को पकड़ लिया। कुछ देर बाद ही परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दोनों को छुड़ा लिया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है। साथ ही दोनों अभियुक्तों को तलाश में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक नगर के मोहल्ला नई आबादी में दहेज उत्पीड़न के मामले में गौतमबुद्ध नगर न्यायालय ने तारीख पर नहीं पहुंचने पर दो अभियुक्तों के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी किए थे। शुक्रवार सुबह 5 बजे पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची। पुलिस ने साजिद और शहजाद पुत्रगण अलीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने पर परिवार के लोगों ने शोर मचा लिया। शोर की आवाज सुनकर गली में रहने वाले लोगों भी जमा हो गए। पुलिस के साथ गाली गलौज कर पथराव किया। पथराव होने पर पुलिस टीम में भगदड़ मच गई । परिजन दोनों अभियुक्तों को पुलिस से छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस के कब्जे से अभियुक्तों को छुड़ाने, अभद्रता करने और पथराव करने के मामले में साजिद, शहजाद, माजिद, राशिद, शोयब, ताजू, अलीमुद्दीन, जरीना, आसमा, जैबून, शादाब और सैफ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस नामजदों की तलाश में लगी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि पुलिस के साथ अभद्रता करने और अभियुक्तों को छुड़ाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed