फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बरार स्कवायर यू टर्न के पास कंटेनर पलटा, घंटो जाम में फंसे रहे लोग

बरार स्कवायर यू टर्न के पास कंटेनर पलटा, घंटो जाम में फंसे रहे लोग

Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बरार स्कवायर यू टर्न के पास कंटेनर पलटा, घंटो जाम में फंसे रहे लोग
बरार स्क्वायर यू टर्न के पास कंटेनर
विज्ञापन

पलटा, घंटों जाम में फंसे रहे लोग
- 10 किमी लंबा जाम लगा, छह घंटे की मशक्कत के बाद यातायात हुआ सामान्य
- वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते से जाने की सलाह दी गई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बरार स्क्वायर यू टर्न के पास शुक्रवार सुबह एक कंटेनर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन दुर्घटना की वजह से रिंग रोड पर करीब छह घंटे जाम लग गया। जाम का असर धौला कुआं से पंजाबी बाग तक करीब 10 किमी तक देखा गया। यातायात पुलिस ने चार छोटी क्रेन मंगाकर कंटेनर को हटाने की कोशिश की लेकिन कंटेनर के भार के आगे वे फेल हो गई। उसके बाद बड़ी क्रेन मंगाकर कंटेनर को वहां से हटाया गया। घंटो मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे पुलिस ने रिंग रोड के इस हिस्से पर यातायात सामान्य किया। जाम का असर रिंग रोड के अलावा दिल्ली कैंट इलाके के अंदर की सड़कों पर भी देखने को मिला। इस दौरान यातायात पुलिस को वाहनों के मार्ग को परिवर्तित करना पड़ा।
यातायात पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह बरार स्क्वायर के यू टर्न के पास माल से लदा एक बड़ा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी वजह से कुछ ही देर में रिंग रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पहले तो लोगों को लगा कि कुछ देर में स्थिति सामान्य हो जाएगी, लेकिन धीरे-धीरे जाम की स्थिति भयावह हो गई। कंटेनर को हटाने के लिए पुलिस ने चार छोटी क्रेन मंगवायी, लेकिन कंटेनर टस से मस नहीं हुआ।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अधिकारियों ने वाहनों को दिल्ली कैंट फ्लाईओवर की ओर परिवर्तित करने का निर्देश दिया। उधर, राजौरी गार्डन से धौला कुआं की ओर जाने वाले वाहनों को मायापुरी की ओर मोड़ दिया गया, जिससे कि वाहन दिल्ली कैंट के रास्ते धौला कुआं जा सकें। जिन्हें नारायणा जाना था, उन्हें दिल्ली कैंट के रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने कंटेनर को हटाने के लिए बड़ी क्रेन मौके पर मंगवाई और फिर घंटों मशक्कत के बाद कंटेनर को सड़क के किनारे तक लाया गया। उसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed