{"_id":"5bef1407bdec2269871ef471","slug":"154239493816-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आयुक्त ने पंजाबी बाग थाने में ई-मालखाने का शुभारंभ किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस आयुक्त ने पंजाबी बाग थाने में ई-मालखाने का शुभारंभ किया
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी बाग थाने में ई-मालखाना शुरू
नई दिल्ली। दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने पंजाबी बाग थाने में ई-मालखाने की सुविधा की शुरुआत की। इस सुविधा के शुरू होने से सभी केस प्रॉपर्टी को बार कोड से जोड़ दिया गया है। इससे संबंधित फाइल तलाशने में दिक्कत नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया को कंप्यूटर से जोड़ा गया है, जिससे एक क्लिक में केस की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। इससे समय की भी बचत होगी।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि केस प्रॉपर्टी संभालकर रखना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती है। ई-मालखाने बनने से यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। केस प्रॉपर्टी का रखरखाव और उसे कोर्ट में पेश करना बहुत आसान हो जाएगा। इस दौरान जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि जिले के सभी थानों में ई-मालखाने की सुविधा शुरू हो गई है। समारोह में विशेष आयुक्त आरपी उपाध्याय, नुजहत हसन, संयुक्त आयुक्त मधुप तिवारी आदि अधिकारी मौजूद थे।