फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी

पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी

Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी
रणहौला में विजिलेंस टीम पर हमला का मामला
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रणहौला के दीप एंक्लेव में बुधवार रात छापेमारी के दौरान बाहरी जिले के विजिलेंस टीम पर हमला किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विजलेंस टीम में शामिल पुलिसकर्मी बीट अफसर और रणहौला थाना प्रभारी पर हमला करवाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। उधर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रणहौला इलाके में अवैध शराब और सट्टे का कारोबार चल रहा है। इलाके में इस तरह की गतिविधियां की जानकारी मिलने पर जिले की विजिलेंस की टीम भी छापे मारती है। सूचना सही पाए जाने पर बीट अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। विजिलेंस टीम को दीप एंक्लेव में शराब और सट्टे चलने की जानकारी मिली थी और चार सदस्यीय टीम छापा मारा और वहां से काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद की, लेकिन आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस की टीम छापेमारी के बाद कागजी कार्रवाई कर रही थी कि इसी दौरान पचास लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर सभी पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। हमले में एसआई भारत भूषण, एसआई सुरेश, एएसआई विरेंद्र, एएसआई धर्मबीर एवं हेडकांस्टेबल प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जिस आरोपी के घर विजिलेंस टीम ने छापे मारे उस पर मर्डर समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं और वह हाल में ही जेल से निकला है। वह अपने परिवार के 60 सदस्यों के साथ यहां रहता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed