{"_id":"5bedd095bdec2269704582c8","slug":"15423121365-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने कृषक सेवा केंद्र के कर्मचारी से छह लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने कृषक सेवा केंद्र के कर्मचारी से छह लाख रुपये लूटे
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे छह लाख रुपये
कृषक सेवा केंद्र के कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर दी वारदात अंजाम
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चलाई गोली
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी/ग्रेटर नोएडा। जीटी रोड चिटहेरा टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े कृषक सेवा केंद्र के कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर छह लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चलाकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित पंजाब नेशनल बैंक दादरी की शाखा में रुपये जमा करने के लिए जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, बील अकबरपुर गांव में नरेश कुमार कृषक सेवा केंद्र पर नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को बाइक पर वह पीएनबी बैंक रुपये जमा कराने जा रहा था। जब वह जीटी रोड चिटेहरा गांव के टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर रुकवाया और बैग लूट लिया। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। नरेश बाल-बाल बच गया। आसपास से लोगों के आने के बाद घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल को सूचना दी। लूट की सूचना पर एसएसपी डॉ. अजय पाल सिंह, एएसपी देहात विनीत जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि कर्मचारी से गन प्वाइंट पर कैश लूटना का मामला संज्ञान में आया है।