फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   प्रॉपर्टी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

प्रॉपर्टी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

Fri, 16 Nov 2018 01:31 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
प्लॉट खरीदने के बहाने घर में घुसकर महिला की हत्या
- बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले प्लॉट को लेकर की बातचीत, सिर में मारी गोली
- पुलिस जता रही प्रॉपर्टी विवाद की वजह से हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। रेलवे रोड स्थित रामवाटिका कॉलोनी में बृहस्पतिवार दिनदहाड़े प्लॉट खरीदने के बहाने घर में घुसे तीन बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस प्रॉपर्टी विवाद की वजह से हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी प्लॉट लेने के लिए बुधवार को भी घर पर आए थे। पुलिस ने महिला के साथ घर में पहले से मौजूद शख्स को हिरासत में ले लिया है। महिला का अपने पति और मां से विवाद चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित रामवाटिका कॉलोनी में संध्या रानी (32) अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार को वह बेटे अर्पित (8) व बेटी अवंतिका (6) को स्कूल भेज कर घरेलू काम कर रही थी। घर में गांव खटाना निवासी अरुण कुमार भी था। उसी समय बाइक सवार तीन युवक घर पर आए। तीनों ने प्लॉट खरीदने के बारे में बातें शुरू की और थोड़ी देर बाद संध्या के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही संध्या जमीन पर गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब तक अरुण कुछ समझ पाता तब तक तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

अरुण ने मकान के ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किशोर और उसकी पत्नी रिंकू देवी को आवाज लगाई और घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अरुण को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि संध्या का पति व अपनी मां से विवाद चल रहा था। अरुण कुमार ने तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने दोनों बच्चों को नानी के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले मिली थी बच्चों की कस्टडी
ग्रेटर नोएडा। संध्या जारचा कोतवाली के गांव खटाना निवासी उर्मिला देवी की बेटी थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। संध्या की शादी प्रवीण के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि संध्या के पति की नजर उसकी मां की प्रॉपर्टी पर थी। जिसकी वजह से दोनों में विवाद बढ़ गया था। पति प्रवीण कुमार से करीब छह साल पहले विवाद होने पर वह मां उर्मिला के पास दादरी की रामवाटिका कॉलोनी में रहने लगी थी। दोनों बच्चों को जीटी रोड स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में पढ़ाने लगी। करीब छह साल पूर्व प्रवीण व संध्या के बीच बच्चों पर अपना हक के लिए न्यायालय में वाद दायर कर दिया। बुधवार को न्यायालय से वाद का निर्णय संध्या के पक्ष में आया था। जिससे संध्या खुश थी। वहीं घर अरुण के आनेजाने को लेकर मां उर्मिला देवी से करीब तीन माह पहले संध्या का विवाद हो गया था। विवाद के चलते उर्मिला गांव खटाना में जाकर रहने लगी। लेकिन अरुण कुमार का आनाजाना बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed