{"_id":"5bedcdc4bdec22693a664d5c","slug":"15423114151725-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 फीसदी महिलाओं में एनीमिया कम करने का लक्ष्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 फीसदी महिलाओं में एनीमिया कम करने का लक्ष्य
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
25 फीसदी महिलाओं में एनीमिया घटाने का लक्ष्य
पोषण मिशन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने जिले की 25 फीसदी महिलाओं में एनीमिया घटाने का लक्ष्य रखा है। इस बाबत अधीनस्थों को कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को राज्य पोषण मिशन की समीक्षा करते हुए डीएम बी एन सिंह ने कहा कि जनपद के 54 में 50 गांवों को कुपोषण मुक्त कराया जा चुका है। शेष गांवों को भी इससे छुटकारा दिलाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन गांवों में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया 25 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। 6 माह से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा लाल श्रेणी में न हो। सभी को मानकों के अनुसार पुष्टाहार दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डी के सिंह, डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी आर एन यादव मौजूद रहे।