{"_id":"5bec9b52bdec226d0679d96f","slug":"15422329663-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी के बाद युवकों ने तीन दुकानदारों को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी के बाद युवकों ने तीन दुकानदारों को मारा चाकू
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोलबाग के साप्ताहिक बाजार में मामूली कहासुनी होने पर बदमाशों ने तीन दुकानदारों को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दुकानदार शिवम की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
सर्वेश ख्याला इलाके में रहता है और दिल्ली के सभी साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाकर सामान बेचता है। इस काम में उसके रिश्तेदार अनुपम और शिवम मदद करते हैं। सर्वेश और उसके रिश्तेदार अजमल खां रोड स्थित सोम बाजार में दुकान लगाई थी। उसके पास ही रिश्तेदार अजय ने भी दुकान लगाई थी। दिन भर सामान बेचने के बाद रात में सभी दुकान बंद कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक युवक उनके दुकान के सामने से भागा, जिसका चार-पांच युवक पीछा कर रहे थे। पीछे भाग रहे एक युवक ने सर्वेश की दुकान से रॉड उठाई। इसका सर्वेश और उसके रिश्तेदारों ने विरोध किया। उस युवक के शोर मचाने पर भाग रहे सभी युवक रुके और कहासुनी कर रहे अजय और शिवम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सर्वेश बचाने के लिए आया तो उसे भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन