फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   परिवार गया था मंदिर, चोरों ने 45 मिनट के भीतर उड़ा लिये 30 लाख

परिवार गया था मंदिर, चोरों ने 45 मिनट के भीतर उड़ा लिये 30 लाख

Tue, 30 Oct 2018 06:16 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
परिवार गया था मंदिर, चोरों ने 45 मिनट के भीतर उड़ा लिये 30 लाख
45 मिनट में चुराए 30 लाख नकद और जेवरात
विज्ञापन

- पश्चिम विहार की घटना, वारदात के वक्त मंदिर गया हुआ था परिवार
मेन गेट और अंदर के तालों को चाबी से खोलकर की गई चोरी
पीड़ित ने किसी जानकार पर जताया शक, पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रविवार शाम चोरों ने महज 45 मिनट के भीतर एक कारोबारी के यहां से 30 लाख नकद और घर में रखे सोने के जेवरात उड़ा लिए। दर्शन के लिए मंदिर गया परिवार जब वापस घर लौटा तो उन्हें चोरी का पता चला। चोरी करने वाले शख्स ने मेन गेट व अंदर के तालों को चाबी से खोलकर वारदात को अंजाम दिया है। परिवार ने घर के किसी जानकार पर वारदात में शामिल होने की आशंका जताई है। पीड़ित दिनेश गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित दिनेश गुप्ता (49) परिवार के साथ 9/498, फर्स्ट फ्लोर, पश्चिम विहार में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी व 22 वर्षीय बेटा कार्तिक है। दिनेश का अपना कारोबार है, वहीं बेटे ने हाल में बीटेक किया है। रविवार शाम करीब 5.15 बजे दिनेश अपनी पत्नी के साथ करोल बाग स्थित मंदिर आ गए। शाम करीब 6.15 बजे कार्तिक घर पर ताला लगाकर बाहर निकल गया। शाम करीब 7.00 बजे दिनेश घर पहुंचे तो घर के मेन गेट का ताला खुला हुआ था। अंदर के अलग-अलग कमरों में अल्मारियों का सामान फैला हुआ था। एक अलमारी से चार तोले सोना व 70 हजार कैश गायब था। दूसरे कमरे की अलमारी में रखे करीब 30 लाख रुपये गायब थे। अलमारियों में चाबी लगी थी, वहीं घर के दरवाजों पर लगे तालों को भी चाबी से खोला गया था। दिनेश ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके घर में घरेलू काम के लिए दो नौकरानी रखी हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रह है। साथ ही घर में आने-जाने वाले लोगों की सूची बनाकर उनसे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed