फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हनीट्रैप में युवती को जेल भिजवाने वाले बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप

हनीट्रैप में युवती को जेल भिजवाने वाले बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 26 Oct 2018 07:28 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 07:28 AM IST
विज्ञापन
हनीट्रैप में युवती को जेल भिजवाने वाले बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप
कानपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन


हनीट्रैप में युवती को जेल भिजवाने वाले बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप

जमानत पर बाहर आने के बाद युवती से खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
बोली, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया था रेप, वीडियो भी बनाई

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। तीन माह पहले सामने आए हनीट्रैप के एक मामले में नया मोड़ आ गया है। बुजुर्ग को ब्लैकमेल करने के आरोप में जेल भेजी गई युवती ने जमानत पर बाहर आकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसे जेल भिजवाने वाले बुजुर्ग ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया था और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया था। युवती ने कोर्ट में गुहार लगाई है। कोर्ट ने इस मामले में नोएडा फेस-2 पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
अधिवक्ता बलराज भाटी ने बताया कि कुछ महीने पहले सेक्टर चाई-4 स्थित सोसायटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त अधिकारी से कानपुर निवासी छात्रा की ट्रेन में मुलाकात हुई थी। छात्रा का कहना है कि वह उसे बेटी मानने लगा था। वह जिले के एक कॉलेज से बीए कर रही थी। इसके चलते उसे फ्लैट की जरूरत थी। आरोप है कि सेवानिवृत्त अधिकारी ने 13 अप्रैल को उसे सेक्टर-18 स्थित रेडिसन होटल में बुलाया। इसके बाद वह उसे सेक्टर-93 स्थित एक स्थान पर ले गया, यहां उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई।
विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि जब होश आया तो उसे दुष्कर्म की जानकारी हुई। विरोध करने पर सेवानिवृत्त अधिकारी ने धमकी दी कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। वह उसे वायरल कर देगा। आरोपी ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। आरोप है कि इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर कहीं भी बुलाने लगा। 13 मई को छात्रा को कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित सोसायटी में बुलाया और तीन-चार दिन दुष्कर्म किया। 4 जुलाई को आरोपी ने सेक्टर-18 उसकी अश्लील वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर बुलाया। इसी दौरान उसे पुलिस से पकड़वा कर जेल भिजवा दिया। कोर्ट ने मामले में नोएडा फेस-2 पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed