फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्पेक्ट्रम घोटाला-सीबीआई व ईडी की अपील पर एक साथ सुनवाई

स्पेक्ट्रम घोटाला-सीबीआई व ईडी की अपील पर एक साथ सुनवाई

Fri, 26 Oct 2018 06:36 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
स्पेक्ट्रम घोटाला-सीबीआई व ईडी की अपील पर एक साथ सुनवाई
सीबीआई व ईडी की अपील पर एक साथ होगी सुनवाई
विज्ञापन

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने टूजी स्पेक्ट्रम मामले में पूर्व संचार मंत्री ए राजा, कणिमोझी व अन्य को निचली अदालत से बरी करने के निर्णय को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय की अपील पर एक साथ सुनवाई का निर्णय किया है। न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने कहा कि सीबीआई व ईडी की अपील एक जैसी ही है, ऐसे में दोनों अपील पर 7 फरवरी 2019 को सुनवाई की जाएगी। अदालत ने निचली अदालत के रिकार्ड को भी पेश करने का निर्देश दिया है। सीबीआई व ईडी ने निचली अदालत द्वारा आरोपियों को बरी करने के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। पटियाला हाउस स्थित विशेष अदालत ने 21 दिसंबर 2017 को ए राजा, कणिमोझी व 17 अन्य को सीबीआई व ईडी के मामले में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed