फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मालवीय नगर की घटना : चार नाबालिगों ने किशोर की पीट-पीटकर हत्या की

मालवीय नगर की घटना : चार नाबालिगों ने किशोर की पीट-पीटकर हत्या की

Fri, 26 Oct 2018 06:32 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
मालवीय नगर की घटना : चार नाबालिगों ने किशोर की पीट-पीटकर हत्या की
नोट : मेवात के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


मालवीय नगर की घटना :

चार नाबालिगों ने की किशोर की पीट-पीटकर हत्या

- पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा, मैदान में खेलने को लेकर हुआ था झगड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मालवीय नगर के बेगमपुर में चार नाबालिगों ने एक 12 वर्षीय बच्चे की बृहस्पतिवार सुबह पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव की पहचान नूंह मेवात निवासी आजिम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मदरसे के बाहर खाली पड़े ग्राउंड में खेलने को लेकर इनके बीच झगड़ा हुआ था। मालवीय नगर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। सभी नाबालिग हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दक्षिण जिला डीसीपी विजय सिंह ने बताया कि आजिम बेगमपुर स्थित दारुल उलूम फरीदिया नामक मदरसे में पढ़ता था। मदरसे के पास खाली मैदान है। इसमें बच्चे खेलने चले जाते हैं, जिसका मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे विरोध करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे कुछ बच्चे उस मैदान में खेलने पहुंचे थे, जहां मदरसे के बच्चों ने विरोध किया तो उनके बीच झगड़ा हो गया। बाहरी बच्चों ने आजिम व अन्य की पिटाई करने लगे। इसी बीच आजिम नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें लग गई।
विज्ञापन

मदरसे के लोग उसे पास के मदनमोहन मालवीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मदरसे व अस्पताल दोनों से पुलिस मिलने पर पुलिस पहुंची। इसके बाद आजिम के मेवात में रहने वाले परिजनों को सूचना दी। डीसीपी विजय सिंह ने बताया कि हत्या व मारपीट की धाराओं में मामला दर्जकर चार आरोपी लड़कों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed