{"_id":"5bd267adbdec2269503603c0","slug":"15405157212-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में धोखाधड़ी कर लोन लेने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में धोखाधड़ी कर लोन लेने वाला गिरफ्तार
Updated Fri, 26 Oct 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से धोखाधड़ी कर लोन लेने वाला गिरफ्तार
- पुलिस ने आठ मामलों को सुलझाने का किया दावा
- फर्जी खाता खोलकर देता था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जनकपुरी थाना पुलिस ने बैंक से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी से आठ मामले सुलझाने का दावा कर रही है। आरोपी की पहचान कमलेश्वर प्रसाद भट्ट (44) के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2016 में सिंडिकेट बैंक की ओर से आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी। इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी। 24 अक्तूबर को सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पालम से दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि कमलेश्वर प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ चारु मोटर्स व श्री दुर्गा मोटर्स के नाम से रोहिणी स्थित स्टेट बैंक ऑफ मैसूर व करोलबाग स्थित कैनरा बैंक में खाता खुलवाया। इसी के आधार पर आरोपियों ने जनकपुरी स्थित सिंडिकेट बैंक में खाता खुलवा लिया। फिर कार लोन का आवेदन किया। आरोपियों ने बैंक में फर्जी कागजात के आधार पर इस बैंक से चारु मोटर्स व श्री दुर्गा मोटर्स के नाम से पे आर्डर जारी करवा लिए। इसके आधार पर वह राशि दूसरे खाते में डाल देते थे। इस तरह फर्जीवाड़ा कर आरोपियों ने आठ बार बैंक से लोन ले लिया। इसके एक सहयोगी रोहित को अपराध शाखा पहले गिरफ्तार कर चुकी है।