{"_id":"5bd264e1bdec22697f67ff15","slug":"154051500520-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी विवाद में दो परिवार आपस में भिड़े, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी विवाद में दो परिवार आपस में भिड़े, चार घायल
Updated Fri, 26 Oct 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी विवाद में दो परिवार भिड़े, चार घायल
- दोनों पक्ष के घायलों के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । द्वारका के ककरौला गांव में बुधवार सुबह एक प्लॉट के विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर गड़ासे, फरसा और रॉड चले। मारपीट में दोनों पक्षों ने चार लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
अस्पताल में भर्ती हिमांशु (18) ने पुलिस को बताया है कि उसके परिवार का ताऊ जगमंदर, सुरेश और जगमोहन से गांव में स्थित पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उनके पिता प्रेम सिंह सुबह में गाय को पानी पिलाने गए थे। उन्होंने पत्नी सुनीता को फोन कर बताया कि उनसे भाई और भतीजे मारपीट कर रहे हैं। हिमांशु मां सुनीता को लेकर मौके पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने फरसा, गड़ासे व रॉड से उन पर भी हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से घायल जगमंदर के बेटे धर्मेंद्र गहलोत का आरोप है कि प्लॉट विवाद को लेकर अदालत में केस चल रहा है। बुधवार को प्रेम सिंह विवादित प्लॉट पर काम करवा रहा था। इसका विरोध करनेर प्रेम सिंह उसकी पत्नी सुनीता और बेटे हिमांशु ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया।