फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दीपावली से पहले करना चाहता था ताबड़तोड़ लूटपाट

दीपावली से पहले करना चाहता था ताबड़तोड़ लूटपाट

Fri, 26 Oct 2018 05:36 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
दीपावली से पहले करना चाहता था ताबड़तोड़ लूटपाट
दीपावली से पहले करना चाहता था ताबड़तोड़ वारदात
विज्ञापन

- पश्चिम जिला पुलिस ने पश्चिम विहार से सरगना को दबोचा
- अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही है दबिश


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दीपावली से पहले लूटपाट की ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देने की साजिश में जुटे गैंग के सरगना को पश्चिम जिला पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी की पहचान कर्ता राम (32) के रूप में हुई है। जेल से निकलने के बाद साथी के साथ गैंग बनाकर वह वारदात करने की फिराक में था। बदमाश की गिरफ्तारी से पुलिस ने पांच मामले सुलझाने का दावा किया है। इसके कब्जे से चार चारी की बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि त्योहारों से पहले बदमाशों पर नकेल कसने के लिए वाहन चोरी निरोधक शाखा सतर्क है। टीम को जानकारी मिली कि एक बदमाश पश्चिम विहार इलाके में आने वाला है। बुधवार को पुलिस ने कीर्ति नगर निवासी बदमाश कर्ता राम को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीन अन्य बाइक बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि फरवरी में वह जेल से बाहर आया तो उसकी मुलाकात नांगलोई निवासी सुभाष से हुई। दोनों ने एक गैंग बनाया। गैंग में बिहार निवासी पवन भी शामिल हो गया। कर्ता को सुल्तानपुरी निवासी आकाश ने एक पिस्टल मुहैया कराई। उसके बाद गैंग ने दिल्ली के अलग-अलग इलाके से चार बाइक चोरी की और इन बाइकों पर लूटपाट को अंजाम देने लगे। कर्ता के मुताबिक दीपावली पर्व से पहले गैंग ताबड़तोड़ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed