फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मुखर्जी नगर में बुजुर्ग डॉक्टर को बंधक बनाकर लाख की लूट

दिल्ली: मुखर्जी नगर में बुजुर्ग डॉक्टर को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Wed, 17 Oct 2018 05:24 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
मुखर्जी नगर में बुजुर्ग डॉक्टर को बंधक बनाकर लाख की लूट

नई दिल्ली । मुखर्जी नगर इलाके में सोमवार देर रात हथियारबंद चार बदमाशों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग डॉक्टर को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध के दौरान हाथ बांधने के चक्कर में उनका एक हाथ भी तोड़ दिया। उनकी जांघ पर चाकू भी मार दिया। बदमाश घर से लगभग 8 से 10 लाख रुपये के जेवरात और पांच लाख कैश लूटकर छत के रास्ते फरार हो गए। देर रात बेटे, बहू और बच्चे रामलीला देखकर घर पहुंचे तो वारदात का पता चला। गंभीर हालत में डॉक्टर पीके बत्रा (65) को परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


डॉ. पीके बत्रा परिवार के साथ रामलाल कपूर मार्ग, भाई परमानंद कॉलोनी मुखर्जी नगर में रहते हैं। इनके परिवार में बेटा मोहित, बहू अहाना व बच्चे हैं। बत्रा घर में ग्राउंड फ्लोर पर क्लीनिक चलाते हैं। पहली मंजिल पर वह बेटे और बहू के साथ रहते हैं। सोमवार शाम को वह पूरे परिवार के साथ रामलीला देखने गए थे। रात करीब 11.30 बजे वह बेटे को बिना बताए घर आ गए। वे ग्राउंड फ्लोर पर मेन गेट का ताला खोलकर पहली मंजिल पर ऊपर पहुंचे तो वहां पहले से चार बदमाश मौजूद थे। बत्रा को देखते ही बदमाश उन पर टूट पड़े। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके हाथ कसकर पकड़े और कमर के पीछे बांधने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान उनका एक हाथ टूट गया। इसके बाद भी बत्रा ने हिम्मत नहीं हारी और वह बदमाश से भीड़ रहे। एक बदमाश ने उनकी जांघ में चाकू मार दिया। इसके बाद घर में रखे जेवरात और कैश समेटकर छत के रास्ते फरार हो गए। बदमाशों ने जाते समय बत्रा को बैड पर फेंक दिया। देर रात 12.40 बजे मोहित घर पहुंचा तो लूट का पता चला। घर का सारा सामान फैला हुआ था। मोहित ने मामले की सूचना पुलिस को दी और पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को पीके बत्रा के हाथ की हड्डी का ऑपरेशन किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 साल पहले लूटपाट के दौरान पत्नी की हुई थी हत्या
लूट की खबर मिलते ही देर रात को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि परिवार के साथ लूटपाट की यह दूसरी घटना है। 1997 में पीके बत्रा के घर में लूटपाट हुई थी। बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर उनकी पत्नी की हत्या कर दी थी। लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया था। वारदात को घर में सफेदी करने वाले लड़कों ने अंजाम दिया था।


रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
शुरूआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे है कि बदमाशों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था। बत्रा के मकान से कई मकान मिले हुए हैं। छत के रास्ते बदमाशों ने पहले घर की रेकी की। इसके बाद मौका लगते ही वारदात को अंजाम दिया। मोहित ने पुलिस को बताया कि घर की एक चाबी उसके पास थी। पिता ने घर पहुंचकर पड़ोसियों की मदद से बाहर मेन गेट पर ताला लगवा दिया। वहीं बदमाश छत के रास्ते लकड़ी का दरवाजा तोड़कर नीचे आए। इसी आधार पर पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाशों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed